जिला प्रशासन की ओर से 70 नावें लगाई गई हैं। 24 घंटे में नौ सेंटीमीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। नरौरा बांध से पानी छोड़ा गया।

बाढ़ की चपेट में मोहल्ले
– फोटो : अमर उजाला
{“_id”:”68c066a8aff92ca2710e0f3c”,”slug”:”up-ganga-flowing-21-centimetres-above-the-danger-mark-30-localities-in-the-grip-of-flood-2025-09-09″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: खतरे के निशान से 21 सेंटीमीटर ऊपर बह रही गंगा, बाढ़ की चपेट में 30 मोहल्ले, खेतों में घुसा पानी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

बाढ़ की चपेट में मोहल्ले
– फोटो : अमर उजाला
गंगा खतरे के निशान 113 मीटर से 21 सेंटीमीटर ऊपर बह रही हैं। कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र के 30 मोहल्ले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। कई संपर्क मार्गों पर पानी भर जाने से आवागमन प्रभावित है। लोगों को कई किलोमीटर का चक्कर लगाकर गंतव्य के लिए जाना पड़ रहा है। 24 घंटे में नाै सेंटीमीटर की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।
बताया गया कि नरौरा बांध से दो दिन पहले करीब दो लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के साथ ही बारिश और अन्य सहायक नदियों का पानी आने से जलस्तर बढ़ रहा है। आगे भी पानी बढ़ने की संभावना जताई गई है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार सोमवार शाम छह बजे गंगा नदी का जलस्तर 113.120 मीटर रिकार्ड किया गया था जो मंगलवार शाम छह बजे 113.210 मीटर पर पहुंच गया। इससे नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र भी बाढ़ की चपेट में आ गए है।