UP NEET UG Counselling 2026: उत्तर प्रदेश में स्टेट कोटा की 85 प्रतिशत एमबीबीएस (MBBS) और बीडीएस (BDS) सीटों पर दाखिले के लिए होने वाली यूपी नीट यूजी काउंसलिंग का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। डायरेक्टोरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (DMER), उत्तर प्रदेश ने काउंसलिंग प्रक्रिया से जुड़े विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी और नीट यूजी 2026 में सफल उम्मीदवार इसमें भाग ले सकेंगे।
काउंसलिंग में शामिल होने के लिए सभी पात्र अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन, सिक्योरिटी डिपॉजिट, चॉइस फिलिंग और सीट आवंटन जैसी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।
