नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में जाली नोट छापकर ग्रामीण बाजारों में खपाने वाले चार आरोपियों को यूपी के बहराइच में पुलिस ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया है। इनमें लखीमपुर खीरी निवासी गुरुचरन सिंह उर्फ विजय उत्तराखंड के विरुद्ध पूर्व में सात गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, उसी ने पूरा गिरोह तैयार किया था। जाली नोटों की छपाई भी खुद ही करता था।

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि खैरीघाट पुलिस ने शुक्रवार रात गश्त के दौरान स्थानीय जगतापुर गुलरिहा निवासी हरिराम लोध, अर्जुन, लखीमपुर खीरी जिले के गुरुचरन सिंह उर्फ विजय उत्तराखंड और चईपुरवा निवासी सलीम सूरज को गिरफ्तार किया। इनके पास से 500-500 रुपये के 23 जाली नोट (कुल कीमत 11,500 रुपये) और एक कलर प्रिंटर बरामद हुआ। 

स्थानीय बाजारों में खपाते थे नोट

आरोपी प्रिंटर की मदद से ही नोटों की छपाई कर स्थानीय बाजारों में खपाते थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एक असली नोट के बदले तीन जाली नोट के प्रलोभन से स्थानीय लोगों को फंसाते थे। पुलिस अब पूरे नेटवर्क का पता लगाकर बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें