बरेली में बीडी जनता अस्पताल के मालिक चंद्र प्रताप पर नर्स से दुष्कर्म और लगातार यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

शाहजहांपुर निवासी युवती ने थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम को बताया कि उसने 12 जनवरी को बीडी जनता अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के तौर पर नौकरी शुरू की थी। कुछ दिनों बाद ही अस्पताल का मालिक चंद्र प्रताप उससे फोन पर अश्लील बातें करने लगा। अस्पताल जाने पर वह नर्स को छेड़ता था। मना करने पर चंद्र प्रताप ने धमकी दी कि अगर बात नहीं मानी तो बरेली में नहीं रह सकेगी। 

आरोप है कि अप्रैल में चंद्र प्रताप वेतन देने के बहाने उसे अपनी कार में ले गया। वेतन मांगने पर उसने रिवॉल्वर दिखाकर धमकाया, फिर एक होटल ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह युवती को रास्ते पर छोड़कर भाग गया। डर के कारण युवती ने किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी देता रहा।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *