उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को एक आईएएस और 19 पीसीएस अफसरों को इधर से उधर कर दिया। आईएएस राम मोहन मीणा को सीडीओ प्रतापगढ़ के पद पर तैनाती दी गई है। वहीं पीसीएस अधिकारी सुशील प्रताप सिंह को कुलसचिव भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, अपर निदेशक संस्कृति और संयुक्त सचिव लखनऊ विकास प्राधिकरण, आलोक कुमार वर्मा को अपर आयुक्त वाराणसी मंडल, सृष्टि धवन को मुख्य राजस्व अधिकारी सुल्तानपुर के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दुर्गेश मिश्रा को अपर नगर आयुक्त गोरखपुर नगर निगम, ब्रजेश कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी(नगर) मेरठ, अनिरूद्ध प्रताप सिंह को एडीएम एफआर मुजफ्फरनगर, राजीव राज को एडीएम एफआर जालौन, मनोज कुमार सिंह को नगर मजिस्ट्रेट उन्नाव, गौरव रंजन श्रीवास्तव को अपर नगर आयुक्त गोरखपुर नगर निगम, अनुपम मिश्रा को उपसचिव उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, सीमा पांडे को अपर नगर आयुक्त, वाराणसी नगर निगम बनाया गया है।
वहीं नितीश कुमार सिंह को एडीएम प्रशासन बुलंदशहर, प्रमोद कुमार पांडे को अपर आयुक्त आजमगढ़ मंडल, आयुष चौधरी को एडीएम एफआर सीतापुर, सुनील कुमार त्रिवेदी को मुख्य राजस्व अधिकारी गाजीपुर, संजय कुमार को नगर मजिस्ट्रेट हरदोई, अजीत कुमार सिंह को एडीएम एफआर गौतमबुद्धनगर, त्रिभुवन को एडीएम एफआर बदायूं और सुरेश कुमार पाल को मुख्य राजस्व अधिकारी बलिया के पद पर तैनाती दी गई है।
