उत्तर प्रदेश में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से की जा रही सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती अब 2587 पदों पर होगी। आयोग ने उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय के और पदों को इसमें शामिल किया है। इसके साथ ही भर्ती के लिए आवेदन की तिथि भी बढ़ाई गई है।


आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया ने बताया है कि भर्ती में 2285 पदों पर विज्ञापन जारी किया गया था। इसके बाद 221 पदों को और शामिल करते हुए 2516 पदों पर आवेदन लिए जा रहे हैं। इसमें अब 71 पद और बढ़े हैं। अब कुल 2587 पदों पर चयन कार्यवाही की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 25 जून तय की गई है। साथ ही शुल्क समायोजन व आवेदन में संशोधन दो जुलाई तक किए जाएंगे।

उन्होंने कहा है कि ऐसे अभ्यर्थी जो विज्ञापन के सापेक्ष अपना आवेदन अंतिम रूप से सबमिट कर चुके हैं। इसके माध्यम से विज्ञापित पदों पर उन्हें फिर से आवेदन नहीं करना पड़ेगा। किंतु अभ्यर्थी पूर्व में किए आवेदन के अनुसार पदों के सापेक्ष अपना विकल्प व वरीयता देना अनिवार्य होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें