UP Nikay Chunav: 86 unopposed including two presidents in first phase

राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार
– फोटो : amar ujala

विस्तार

नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में एक नगर पालिका एवं एक नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 86 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार के मुताबिक चार मई को पहले चरण में अब 7592 पदों के लिए 44226 उम्मीदवारों के बीच 4 मई को मतदान होगा।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि जनपद आगरा की नगर पंचायत दयालबाग में अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया है। इसके अलावा आगरा, मथुरा, गोरखपुर और मुरादाबाद नगर निगमों में दो – दो तथा झांसी, फिरोजाबाद एवं सहारनपुर नगर निगम में एक-एक पार्षद निर्विरोध चुन लिए गए। साथ ही नगर पंचायतों में आगरा में 13, महराजगंज से 10, गोंडा से 3, कुशीनगर प्रयागराज, फतेहपुर एवं मैनपुरी से 2-2 तथा श्रावस्ती से एक सदस्य निर्विरोध चुना गया है।

झांसी में नगर पालिका चिरगांव अध्यक्ष को निर्विरोध चुना गया है। इसके अलावा साथ ही 36 नगर पालिका सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। आगरा से 9 सदस्य, रामपुर एवं शामली से 4-4, सहारनपुर से 3, गोंडा, झांसी, मथुरा, लखीमपुर खीरी से 2-2, जालौन, फतेहपुर, फिरोजाबाद, महराजगंज, संभल, सीतापुर, हरदोई से एक-एक नगर पालिका सदस्य निर्विरोध चुन लिया गया।

अब पहले चरण में मतदान की स्थिति

कुल – 37 जिले, 388 निकाय, 7204 वार्ड, 7592 पद

– 10 नगर निगम, 819 नगर निगम वार्ड,

– 103 नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, 2740 नगर पालिका सदस्य

– 275 नगर पंचायत अध्यक्ष, 3645 नगर पंचायत सदस्य

निकाय मतदान स्थल मतदान केंद्र पुरुष मतदाता महिला मतदाता

नगर निगम 9699 2658 6303542 5362151

नगर पालिका 8214 2566 3912656 3550071

नगर पंचायत 5713 2144 2554765 2324458

कुल 23626 7368 12770963 11236680

यह है पहले चरण के रणबांकुरे

पहले चरण के लिए महापौर पद के 126 में से 122 नामांकन पत्र वैध मिले। 9 मैदान से हट गए तो यह लड़ने वालों की संख्या 122 रह गई। निगमों के पार्षद पद पर 5432, नगर पालिका अध्यक्ष पद पर 1069, पालिका सदस्य पद पर 14862, नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर 2932, एवं सदस्य पद पर 19818 सदस्य चुनावी रण में हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *