07:47 AM, 04-May-2023

पिंक बूथ की ये है खासियत

शिकोहाबाद नगर के आवास विकास कॉलोनी स्थित विश्व भारती स्कूल में प्रशासन द्वारा पिंक बूथ बनाया गया है । इस बूथ की खासियत यह है, कि यहां पर सभी कर्मचारी महिलाएं हैं।  स्टाफ और पुलिसकर्मी महिला ही यहां पर तैनात की गई हैं बूथ को गुलाबी गुब्बारों से सजाया संवारा गया है।  इसके साथ ही भूत के बाहर एक सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। जिस पर मतदान करने के बाद मतदाता अपनी सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं।

07:45 AM, 04-May-2023


दुल्हन ने किया मतदान, पिंक बूथ पर लगी भीड़
– फोटो : अमर उजाला

पिंक बूथ पर मतदान 

शिकोहाबाद के आवास विकास में बने पिंक बूथ पर मतदान को लेकर महिलाओं में गजब का उत्साह नजर आ रहा है। वहीं टूंडला में ससुराल जाने से पहले दुल्हन ने वोट डाला।

07:30 AM, 04-May-2023

आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी में बूथ संख्या-648 और 659 में ईवीएम खराब होने के कारण मतदान में देरी हुई। ईवीएम को बदला जा रहा है। वहीं मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की लाइन लग गई है। 

07:25 AM, 04-May-2023

मैनपुरी में शुरू हुआ मतदान

मैनपुरी में नगर निकाय के पहले चरण की वोटिंग बृहस्पतिवार की सुबह 7:00 बजे से शुरू हो गई। पुलिस और प्रशासन ने पहले ही संवेदनशील मतदेय स्थलों का चिह्नांकन कर लिया था। तीन श्रेणियों में रखे गए संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा की कमान सीआरपीएफ के हाथ में है। वहीं पीएसी के जवान में मुस्तैद  नजर आ रहे हैं।  जिले के दस नगर निकायों में मतदान के लिए सौ मतदान केंद्र और 281 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। 

07:12 AM, 04-May-2023

फिरोजाबाद  के जसराना में पहला वोट रवि जैन ने डाला। वोट डालने के बाद रवि जैन काफी खुश नजर आए।

05:12 PM, 03-May-2023

UP Nikay Chunav 2023 Live: आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में शुरू हुआ मतदान, दो बूथों पर ईवीएम हुईं खराब

Agra Nikay Chunav, Agra Municipal Corporation Election Live: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। पहला वोट डालने के लिए लोगों में होड़ लगी दिखाई दी। सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर लाइन लग गई। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *