साल 2022 के विधानसभा चुनाव में लोनी सीट पर भाजपा के प्रत्याशी नंदकिशोर गुर्जर ने राष्ट्रीय लोक दल के मदन भैया को 8676 वोटों के अंतर से हराया था। गुर्जर को 1,27,410 वोट मिले थे, जबकि मदन भैया को 1,18,734 वोट मिले थे। उस समय सपा और रालोद के बीच चुनावी गठबंधन था। लोनी विधानसभा सीट गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है।



Source link