Kanpur News: भाजपा में पैनल में भेजे गए नामों के अलावा एक चर्चा पिछले 24 घंटे में यह भी होने लगी है कि भाजपा सीसामऊ विधानसभा के उप चुनाव में किसी पूर्व सांसद को उतार सकती है। इससे पहले भी भाजपा एक पूर्व सांसद को मेयर के पद पर उतार चुकी है।


UP, Sisamau By-Election, Now eyes are on BJPs face, SP and BSP candidates have been declared

भाजपा
– फोटो : amar ujala

Trending Videos



विस्तार


कानपुर के सीसामऊ उपचुनाव को लेकर सपा और बसपा के प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद अब सभी की निगाह भारतीय जनता पार्टी के संभावित चेहरे पर टिकी है। भाजपा की ओर से प्रस्तावित उम्मीदवारों को एक पैनल प्रदेश इकाई के जरिए दिल्ली भेजा जा चुका है। इसमें अभी यह तय नहीं हो पाया है कि पार्टी सीसामऊ में किस बिरादरी को मैदान में उतारेगी।

Trending Videos

यही वजह है कि तीन बिरादरी के पांच प्रस्तावित चेहरों को फोकस करते हुए एक पैनल दिल्ली भेजे जाने की चर्चा है।  इस पैनल में बिरादरी के हिसाब से जो बताया जा रहा है, उसमें ब्राह्मण, अनुसूचित और वैश्य बिरादरी को रखा गया है। दरअसल सीसामऊ सीट पर उप चुनाव होंगे इसकी चर्चा होने के बाद से 15 दिन पहले तक भाजपा प्रदेश इकाई से इस सीट पर किसी अनुसूचित जाति को इस बार चुनाव में उतारा जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *