UP: Sister-in-law braid cut late night, sister-in-law fined twenty thousand rupees, surprising reason revealed

भाभी ने काटी ननद की चोटी
– फोटो : iStock

विस्तार


अंधविश्वास के चलते तहेरी भाभी ने नाबालिग ननद की चोटी काट ली। पंचायत में भाभी पर डाले गए जुर्माने के बाद मामला कोतवाली पहुंच गया। कोतवाली क्षेत्र के करींगा गांव में रात के वक्त घर में सो रही नाबालिग की चोटी उसकी तहेरी भाभी ने काट ली।

चोटी को काटते समय नाबालिग की आंख खुल गई और उसने छोटी काटने का विरोध किया। तब तक भाभी चोट काट चुकी थी। विरोध करने पर नाबालिग को धक्का देकर फरार हो गयी। घटना के दूसरे दिन नाबालिग के परिजनों ने भाभी और उसके पति को पंचायत में बुलाया गया।

पंचायत ने चोटी काटने पर भाभी पर बीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। भाभी कोतवाली पहुंची और उसने नाबालिग के परिजनों के खिलाफ अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।

बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलवाया। नाबालिग ने आरोप लगाया कि अंधविश्वास के चलते उसकी तहेरी भाभी ने सोते समय उसकी चोटी काट ली और दरवाजे पर रख दी। विरोध करने पर उसे धक्का दे दिया।

जिससे वह चोटिल हो गई। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों का समझौता हो गया है। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *