UP: Temperature goes up, See the weather update.

– फोटो : amar ujala

विस्तार


उत्तर प्रदेश में पूर्वा हवाओं के असर से मौसम ने यू टर्न लिया है। पिछले कुछ दिनों से चल रही शीतलहर के सोमवार से मद्धिम पड़ जाने से दिन और रात के तापमान में बढ़त दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी में अगले चार से पांच दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़त देखने को मिलेगी।

Trending Videos

मंगलवार को दोपहर में खिली धूप और तापमान में हल्की बढ़त से ज्यादातर जगहों पर दिन में गर्माहट का एहसास रहा। पूर्वा हवाओं के असर से पिछले 24  घंटे में राजधानी लखनऊ समेत यूपी के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक बढ़त देखने को मिली है।

ये भी पढ़ें – सीएम ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना, बोले- संसद में फलीस्तीन का…, पढ़ें पांच बड़ी बातें

ये भी पढ़ें – यूपी: योगी सरकार ने पेश किया 17,865 करोड़ का अनुपूरक बजट, ऊर्जा विभाग को मिले सबसे अधिक 8587 करोड़

घने कोहरे की वजह से मंगलवार को सुबह कानपुर और आजमगढ़ में दृश्यता 200 मीटर तो अमेठी, लखनऊ, बहराइच और कुशीनगर की दृश्यता 400 मीटर तक सिमट गई।

मौसम विभाग के मुताबिक नए विकसित हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से फिलहाल यूपी में शीतलहर थमी रहेगी। इस बीच नमीयुक्त पुरवाई की वजह से हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक नए विकसित हुए पश्चिमी विक्षोभ और नमीयुक्त पूर्वा हवाओं की वजह से तराई व पूर्वाचल समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़त देखने को मिलेगी। अगले तीन से चार दिनों के लिए शीतलहर से राहत रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें