न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय

Updated Fri, 11 Oct 2024 12:28 AM IST

Kanpur News: शिक्षक को गोलियों से भून डालने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामला काकादेव थानाक्षेत्र का है। पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

 


UP: Threatened to kill a teacher by posing as former CBI director and terrorist, FIR registered

कॉल (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : freepik.com

Trending Videos



विस्तार


साइबर अपराधियों ने सीबीआई के पूर्व निदेशक और आतंकवादी बनकर एक शिक्षक को फोन कर 1.16 लाख रुपये की ठगी कर ली। रुपये न देने पर उसे और पूरे परिवार को गोलियों से भून डालने की धमकी तक दे डाली। पीड़ित शिक्षक ने काकादेव थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Trending Videos

शास्त्रीनगर निवासी शिक्षक सुधांशु मिश्रा के पास 15 सितंबर की रात दस बजे मुबारिक खान और फर्जी पूर्व सीबीआई डायरेक्टर राकेश अस्थाना के नाम के फोन नंबर से व्हाटसएप कॉल आया। मुबारिक खान ने खुद को आतंकवादी संगठन का सदस्य बताकर 10 लाख रुपये की मांग की। न देने पर नग्न वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने और पूरे परिवार को गोली मार देने की धमकी दी। सुधांशु ने जब रुपये देने से इंकार किया तो साइबर अपराधियों ने फर्जी वीडियो उनके एक रिश्तेदार को भेज दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें