UP weather: Bundelkhand and West will not get respite from heat, light rain is expected in Purvanchal

यूपी के कई शहरों में लू का अलर्ट।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


प्रदेश में गर्मी का प्रकोप जारी है। नौतपा के बाद प्रदेश के अधिकतर इलाकों में झुलसाती लू से थोड़ी राहत तो मिली है मगर बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी में अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने कन्नौज, कानपुर, आगरा, इटावा और बुंदेलखंड के कई इलाकों में कल और परसों भी गर्म हवा और लू चलने के आसार जताए हैं। बुधवार को प्रदेश में फतेहपुर में अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री दर्ज किया गया। आगरा में 46 तो झांसी में अधिकतम 45.9 डिग्री रहा।

वहीं न्यूनतम तापमान की बात करे तो बुलंदशहर में प्रदेश में न्यूनतम 23 डिग्री रहा। इसके बाद नजीबाबाद और बाराबंकी में न्यूनतम 25 डिग्री रहा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार आज और कल दक्षिणी पूर्वी उत्तर प्रदेश के सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी व तराई इलाकों महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, कुशीनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच आदि में गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी या मध्यम बारिश की उम्मीद है। यहां हल्की आंधी भी चल सकती है।

इन इलाकों में है लू की चेतावनी

मौसम विभाग ने कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास इलाकों में लू चलने की चेतावनी जारी की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *