{“_id”:”67bfd94403212d5d8c0f0eb9″,”slug”:”up-weather-will-change-in-the-state-from-today-possibility-of-cloudy-sky-in-most-of-the-districts-rain-aler-2025-02-27″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: प्रदेश में करवट लेगा मौसम, ज्यादातर जिलों में बादल छाए रहने की संभावना, इन इलाकों में बारिश का अलर्ट”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
यूपी में बदला मौसम। – फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
यूपी में एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बुधवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। मौसम विभाग के मुताबिक 27 फरवरी से लेकर एक मार्च तक प्रदेश के पूर्वी व पश्चिमी हिस्सों में बारिश व ओलावृष्टि के आसार हैं। मौसम में बदलाव का असर तापमान पर देखने को मिला।
Trending Videos
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में 27 फरवरी से 1 मार्च के बीच हल्की बारिश के आसार हैं। विभाग ने सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद में 27 व 28 फरवरी को ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।
प्रदेश में आगरा रहा सबसे गर्म
आगरा में बुधवार को सबसे ज्यादा 31.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। ऐसे ही कानपुर में 31.1, वाराणसी में 30.7, प्रयागराज में 30.6, हमीरपुर में 30.2, मेरठ में 30.8, झांसी में 30.2,लखीमपुर खीरी में 30.0 व बुलंदशहर में 29.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।