{“_id”:”67bfe284864d1698fe01595e”,”slug”:”breach-in-the-security-of-taj-mahal-hindu-mahasabha-was-repeatedly-offering-prayers-2025-02-27″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”ताजमहल पर महादेव की पूजा: ताज के मजबूत सुरक्षा कवच को तोड़ा, जूड़े में बांधकर ले गई शिवलिंग; गंगाजल चढ़ाया”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
ताजमहल में महादेव की पूजा – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
महाशिवरात्रि पर ताजमहल की सुरक्षा में फिर से सेंध लगा दी गई। अखिल भारतीय हिंदू महासभा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीरा राठाैर बालों में जूड़ा बनाकर इसके अंदर शिवलिंग रखकर ताजमहल के अंदर ले गईं।
Trending Videos
उन्होंने दावा किया कि बुधवार सुबह 10 बजे प्रवेश करने के बाद मेहमानखाने की ओर शिवलिंग रखकर महाकुंभ से लाए गंगाजल से अभिषेक और पूजा की। अन्य पदाधिकारियों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला। मीरा राठौर ने जलाभिषेक के बाद कहा कि ताजमहल को गंगाजल से शुद्ध करने के लिए आई हूं। जूड़े मे बांधकर शिवलिंग और पूजा का सामान लाई थी।