Entered the shop and beat up the shopkeeper and his mother

फोटो-07-फतेहपुर:-फाइल फोटो रवींद्र कुमार पासवान। स्रोत परिजन

बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के परेठी गांव में धान की कटाई के दौरान सियार के हमले में घायल किसान की शुक्रवार को कानपुर के हैलेट अस्पताल में मौत हो गई। किसान को वेंटिलेटर पर रखा गया था।


गांव निवासी रवींद्र कुमार पासवान (42) 27 अक्तूबर को पत्नी शकुंतला देवी (40) के साथ खेत में धान काट रहे थे। तभी सियार ने दंपती पर हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए।

मेडिकल कॉलेज में एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने के बाद शकुंतला देवी की हालत में सुधार हो गया था, लेकिन रवींद्र की तबीयत बृहस्पतिवार रात अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें कानपुर के हैलेट अस्पताल ले गए। यहां शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

फोटो-07-फतेहपुर:-फाइल फोटो रवींद्र कुमार पासवान। स्रोत परिजन

फोटो-07-फतेहपुर:-फाइल फोटो रवींद्र कुमार पासवान। स्रोत परिजन



Source link