Garbage Disposal Dispute Turns Violent in Agra, 10 Named in FIR

FIR Demo
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र की वाल्मीकि बस्ती में घर के बाहर कूड़ा डालने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। लोग लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। पथराव भी हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों ओर के 10 नामजद और पांच-छह अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।


घटना 17 नवंबर की है। यूपी 112 पर शिकायत मिलने पर ताजगंज पुलिस वाल्मीकि बस्ती में तीरथ कुमार के घर के पास पहुंची। दो पक्षों में मारपीट हो रही थी। एक पक्ष तीरथ कुमार, मानव, विकास, मंजू देवी और शिल्पा का, दूसरा पक्ष ओमी के पुत्रों कुलदीप, विकास उर्फ बीके, अप्पी और ओमी के भाई सुनील का था।

पुलिस को देखकर दोनों पक्ष एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने तनावपूर्ण स्थिति देखते हुए कार्रवाई की। 19 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 



Source link