UP: Six additional trips to be operated for the Kanpur-Bengaluru special train; passengers to benefit

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

रेलवे ने कानपुर से बंगलूरू के लिए विशेष ट्रेन के छह अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से एसएमवीटी बंगलूरू के बीच संचालित होगी। ट्रेन नंबर 04131 कानपुर सेंट्रल से 22 नवंबर से 27 दिसंबर तक प्रत्येक रविवार को रवाना होगी। वापसी में, ट्रेन नंबर 04132 एसएमवीटी बंगलूरू से 25 नवंबर से 30 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। विशेष ट्रेन में कुल 24 कोच होंगे, जिनमें 10 स्लीपर, दो तृतीय एसी, एक द्वितीय एसी, नौ सामान्य श्रेणी और दो एसएलआर/डी कोच शामिल हैं।




Source link