आधार कार्ड अपडेट कराना आसान नहीं है। दूर दराज से आ रहे लोग अपॉइंटमेंट के नाम पर परेशान हो रहे हैं। उनसे रुपये भी ऐंठ लिए जातें हैं, लेकिन इसके बाद भी परेशानी कम नहीं हो रही है।

आगरा में आधार केन्द्र पर लगी लाइन
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के संजय प्लेस स्थित आधार केंद्र पर काफी संख्या में लोग आते हैं। यहां अपॉइंटमेंट के नाम पर साइबर कैफे वाले लोगों को ठग रहे हैं। तुरंत अपॉइंटमेंट करने के नाम पर 300 रुपये, शाम के अपॉइंटमेंट के लिए 250 व 4 दिन बाद अपॉइंटमेंट देने के लिए 150 लिए जा रहे हैं। राशन कार्ड की केवाईसी के लिए आधार बनवाने या अपडेट कराने आए उपभोक्ताओं को मजबूरन मुंहमांगे पैसे देने पड़ रहे हैं। दूर-दराज से बिना अपॉइंटमेंट के आने वाले लोगों को मायूस लौटना पड़ता है।
