UPPSC PCS 2026 Registration: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की पीसीएस 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 3 अगस्त तक आवेदन पूरा कर सकते हैं। आवेदन के लिए OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) नंबर होना जरूरी है।
वहीं, आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद यदि फॉर्म में कोई गलती रह जाती है, तो उम्मीदवार 18 अगस्त 2026 तक आवेदन पत्र में संशोधन भी कर सकेंगे।
| आयोजन | तारीख |
|---|---|
| अधिसूचना/विज्ञापन जारी होने की तिथि | 25 जून 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 25 जून 2026 |
| आवेदन और शुल्क जमा करने की मूल अंतिम तिथि | 27 जुलाई 2026 |
| आवेदन और शुल्क जमा करने की बढ़ी हुई अंतिम तिथि | 3 अगस्त 2026 |
| सुधार/संशोधन और शुल्क मिलान की मूल अंतिम तिथि | 3 अगस्त 2026 |
| सुधार/संशोधन और शुल्क मिलान की बढ़ी हुई अंतिम तिथि | 10 अगस्त 2026 |
| OTR पंजीकरण की अंतिम तिथि | आवेदन करने से कम से कम 72 घंटे पहले |
| प्रारंभिक परीक्षा की तिथि | ई-एडमिट कार्ड के माध्यम से घोषित की जाएगी |
