अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह

Updated Thu, 14 Nov 2024 12:53 PM IST

यूपी लोक सेवा आयोग में बृहस्पतिवार को महत्वपूर्ण बैठक हो सकती है। इसमें छात्रों को किस तरह से संतुष्ट किया जाए इस पर मंथन शुरू हो गया है। शुक्रवार को छात्रों को बलपूर्वक हिरासत में लेने के बाद बवाल और तेज होने की आशंका के बाद प्रशासन और आयोग के अधिकारी समाधान निकालने में जुट गए हैं। 


loader

UPPSC Protest: After the uproar, brainstorming begins in the Commission, an important meeting may be held toda

यूपीपीएससी के बाहर छात्रों का धरना प्रदर्शन जारी।
– फोटो : अमर उजाला।



विस्तार


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में छात्रों का धरना लगातार चौथे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी है। आयोग सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में आज एक प्रमुख बैठक हो सकती है, जिसमें छात्रों की मांगों को लेकर कोई निर्णय लिया जा सकता है। आयोग में मंथन चल रहा है की किस तरह से छात्रों को मनाया जाए। सुबह छात्रों को बलपूर्वक हिरासत में लेने के बाद बवाल बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। छात्र आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है और लगातार उग्र होता जा रहा है। इसके चलते आयोग और प्रशासन के अधिकारी रास्ता निकालने में जुट गए हैं। छात्रों के आंदोलन को किसी तरह से शांत करने की तैयारी चल रही है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें