अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा

Updated Thu, 19 Sep 2024 12:35 PM IST

उपसभापति का चुनाव होने के बाद माहौल उस वक्त बिगड़ गया जब सपा पार्षद मुशर्रफ हुसैन महजर ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में रिश्वतखाेरी बढ़ गई है। आम आदमी की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। इतना सुनते ही भाजपा पार्षद भड़क गए। धक्का-मुक्की होने लगी।



Uproar in the executive meeting of Aligarh Municipal Corporation

नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में भिडे़ पार्षद
– फोटो : संवाद

Trending Videos



विस्तार


18 सितंबर को हुई नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में सपा और भाजपा पार्षद भिड़ गए। धक्का-मुक्की के साथ इनमें तीखी नोकझोंक भी हुई। दोनों ही पक्ष मेज पर हाथ मारकर हंगामा करने लगे। कुछ ही देर में सदन नारों से गूंजने लगा। बाद में किसी तरह से मामला शांत कराया गया। बताया जाता है कि सपा पार्षदों ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाए थे जिसे लेकर बात बिगड़ गई थी।

Trending Videos

नगर निगम के जवाहर भवन में उपसभापति पद के चुनाव सहित अन्य प्रस्तावों पर सहमति के लिए सभी 90 वार्डों के पार्षदों की कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई। उपसभापति का चुनाव होने के बाद माहौल उस वक्त बिगड़ गया जब सपा पार्षद मुशर्रफ हुसैन महजर ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में रिश्वतखाेरी बढ़ गई है। आम आदमी की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। इतना सुनते ही भाजपा पार्षद भड़क गए। धक्का-मुक्की होने लगी। सदन में रखी मेज को पार्षद हाथ से बजाने लगे। काफी देर तक नोकझोंक हुई। बाद में कुछ पार्षदों ने बीच में पड़कर मामले को शांत कराया।

उप सभापति बने दिनेश जादौन

उप सभापति चुने गए दिनेश जादौन

नगर निगम के जवाहर भवन में उपसभापति पद का चुनाव सहित अन्य प्रस्तावों पर सहमति के लिए सभी 90 वार्डाें के पार्षदों की कार्यकारिणी की बैठक हुई। उपसभापति पद के चुनाव में सपा और भाजपा के छह-छह पार्षद मैदान में आए। कार्यकारिणी में कुल 12 सदस्य हैं। शोरशराबे के बीच महापौर प्रशांत सिंघल ने वार्ड नंबर-14 के भाजपा पार्षद दिनेश कुमार जादौन के नाम का समर्थन किया। महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि वार्डों में विकास कार्यों के लिए जल्द ही वार्ड विकास निधि का गठन किया जाएगा, ताकि सभी वार्ड में एकरूपता के साथ विकास कार्य कराए जा सके। इसके बाद सदन में कई प्रस्ताव रखे गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *