संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 19 Sep 2024 07:09 AM IST
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”66eb80c392b839cd9408d69b”,”slug”:”now-up-to-15-applications-for-inspire-award-lucknow-news-c-13-1-lko1020-879811-2024-09-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: इंस्पायर अवाॅर्ड के लिए अब 15 तक आवेदन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 19 Sep 2024 07:09 AM IST

लखनऊ। इंस्पायर अवाॅर्ड मानक योजना में कक्षा छह से 10 तक के बच्चों के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। अब आवेदन प्रक्रिया 15 अक्तूबर कर दी गई है। इसकी अधिसूचना भी जारी हो चुकी है, लेकिन बेसिक शिक्षा परिषद के कक्षा छह से आठ तक वाले विद्यालयों में बच्चों का बैंक में खाता नहीं है।
इस योजना के लिए छात्रों का बैंक में खाता होना जरूरी है। इसमें माता-पिता का खाता मान्य नहीं है। ऐसे में स्कूलों के प्रधानाध्यापकों का कहना है कि खाता न होने से बच्चों के आवेदन में समस्या आ रही है। संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. प्रदीप कुमार का कहना है कि जिन बच्चों का माता पिता के साथ संयुक्त बैंक खाता है, वह मान्य हो जाएगा, लेकिन पासबुक में बच्चे का नाम ऊपर होना चाहिए।