उरई। उरई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर शुक्रवार को चलती मेमू से कूदने के दौरान 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। रेलवे स्टाफ ने एंबुलेंस बुलवाई, लेकिन समय पर उसके नहीं पहुंचने पर परिजन घायल को ई-रिक्शा से मेडिकल कॉलेज ले गए।

शुक्रवार की सुबह 11:32 बजे ट्रेन नंबर 64607 प्लेटफार्म पर पहुंची और दो मिनट बाद रवाना हुई। इसी दौरान दो युवक चलती ट्रेन से कूदे, जिसमें एक गिरकर घायल हो गया। उसके सिर में चोट लगी थी और कान से खून निकल रहा था। वह उल्टी भी कर रहा था।

प्लेटफार्म पर ड्यूटी कर रहे आरपीएफ दरोगा अनिल कुमार और कांस्टेबल चंद्रकेश गुप्ता मौके पर पहुंचे। उनकी सूचना पर स्टेशन मास्टर के माध्यम से रेलवे हेल्थ यूनिट के फार्मासिस्ट जीपी वर्मा पहुंचे। उन्होंने घायल की हालत गंभीर बताते हुए एंबुलेंस बुलाने को कहा। हालांकि, एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची। इस बीच घायल का बड़ा भाई अजय और अन्य परिजन स्टेशन पहुंच गए। उन्होंने घायल की पहचान हिमांशु निवासी राजेंद्र नगर कंजर कॉलोनी उरई के रूप में की। उसके साथ मौजूद अनुज (14) को चोट नहीं आई। दोनों ने टिकट नहीं लिया था। उन्हें झांसी जाने के लिए मेमू पकड़नी थी, लेकिन गलती से कानपुर जाने वाली मेमू में बैठ गए। इसके बाद चलती ट्रेन से कूदने के दौरान हिमांशु घायल हो गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *