{“_id”:”6b00b184469b35c473052999″,”slug”:”the-staging-of-the-play-purnam-won-hearts-lucknow-news-c-13-1-lko1028-2018120-2026-11-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: पूर्णम नाटक के मंचन ने जीता दिल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

पूर्णम नाटक के मंचन ने जीता दिल
लखनऊ। प्रो. सत्यमूर्ति की जन्मशती पर दर्पण संस्था की ओर से आयोजित पांच दिवसीय नाट्य समारोह शुक्रवार को संपन्न हुआ। समारोह का समापन संत गाडगे प्रेक्षागृह में पूर्णम नाटक के साथ हुआ। दर्पण लखनऊ की ओर से प्रस्तुत यह नाटक शुभदीप राहा ने लिखा है। यह एक पिता नीलकंठ की मार्मिक कहानी है। गलत पहचान और अन्यायपूर्ण परिस्थितियों ने उसे वर्षों तक परिवार से दूर रखा। लौटने पर उसे अतीत का सच बताने और रिश्तों को फिर से पाने का संघर्ष करना पड़ा। पिता और पुत्र का संबंध इस कहानी का भावनात्मक केंद्र है। पद्मश्री डॉ. अनिल रस्तोगी ने नीलकंठ उपाध्याय का मुख्य किरदार निभाया। चित्रा मोहन ने पत्नी संध्या और अलका विवेक ने बहू अपर्णा का चरित्र निभाया। ट्रांसपोर्टर जगताप के किरदार में संजय देगलूरकर और इंदर के चरित्र में अम्बरीष बॉबी ने सशक्त अभिनय किया।

पूर्णम नाटक के मंचन ने जीता दिल

पूर्णम नाटक के मंचन ने जीता दिल

पूर्णम नाटक के मंचन ने जीता दिल

