फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के दरियाबाद गांव के किनारे यमुना नदी में बृहस्पतिवार को मिले महिला के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया। हालांकि देर शाम तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ सकी थी। दूसरे दिन भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।


पहचान के प्रयास में ललौली पुलिस ने जाफरगंज थाना क्षेत्र के बारा गांव में संपर्क किया है। दरअसल बारा गांव में करीब 10 दिन पहले एक युवती की कुएं में डूबने से मौत हो गई थी। परिजन ने उसके शव का जल प्रवाह कर दिया था।

पुलिस को आशंका है कि युवती का शव बहकर ललौली क्षेत्र में पहुंच गया हो। इसी आधार पर पुलिस युवती के परिजनों से पूछताछ करने पहुंची है। पुलिस शनिवार को परिजनों को शव की पहचान कराने के लिए पोस्टमार्टम हाउस ले जाएगी।



Source link