विकास इंटर कॉलेज की ओर से 24 नवंबर को परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में तीन दिनों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता की जा रही है। इसमें करीब 400 बालक-बालिकाएं अपनी रफ्तार, ताकत और हुनर का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में सब जूनियर और जूनियर आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। तीन दिनों तक मैदान पर फर्राटा दौड़ की रफ्तार के साथ ही लंबी और ऊंची छलांग भी दिखेगी। वहीं, थ्रो की स्पर्धाओं में ताकत और तकनीक का रोमांच देखने को मिलेगा। आयोजन सचिव विभा सिंह ने बताया कि पहले दिन बालक और बालिका वर्ग की 60, 100 और 200 मीटर की दौड़ होगी। 25 नवंबर को लंबी कूद, ऊंची कूद और त्रिकूद की स्पर्धाएं होंगी। वहीं, 26 नवंबर को डिस्कस थ्रो और शॉट पुट के मुकाबलों के साथ प्रतियोगिता का समापन होगा। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले सुबह नौ बजे से शुरू होंगे। यूपी एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब की अध्यक्ष डॉ. आशा सिंह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल पदक और जीत-हार तक सीमित नहीं बल्कि उन बच्चों को खेलों से जोड़ना भी है, जिन्हें संसाधनों और उचित मंच के अभाव में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर नहीं मिल पाता। े




Source link