{“_id”:”6995603907df6e657803ec7d”,”slug”:”abvp-student-went-to-demand-closure-of-slaughterhouse-attacked-police-accused-of-misbehavior-in-varanasi-2026-02-18″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Varanasi News: बूचड़खाना बंद कराने पहुंचे एबीवीपी के छात्रों पर हमला, चौकी इंचार्ज पर दुर्व्यवहार का लगा आरोप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:16 PM IST
Varanasi News: वाराणसी में बूचड़खाना बंद कराने पहुंचे एबीवीपी के छात्रों पर हमला किया गया। छात्रों ने आरोप लगाया कि श्री काशी विश्वनाथ धाम के दो किमी के दायरे में मांस की बिक्री का विरोध करने पर हमला किया गया। वहीं चौकी इंचार्ज पर भी दुर्व्यवहार का आरोप लगाया।
पुलिस और छात्रों के बीच नोकझोंक – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले में बेनियाबाग में संरक्षित जानवरों के मांस बिक्री का आरोप लगाकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने मंगलवार सुबह विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप रहा कि श्री काशी विश्वनाथ धाम के दो किमी के दायरे में मांस की बिक्री का विरोध करने पर आरोपियों ने हमला किया। इस बीच छात्रों ने पान दरीबा चौकी इंचार्ज पर दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया। छात्रों ने पूरे प्रकरण की जानकारी पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी। चेतगंज थाने में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
चंदौली के शहाबगंज थाना क्षेत्र के परासी खुर्द और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के आचार्य नरेंद्र देव छात्रावास के छात्र शिवम तिवारी ने पुलिस को बताया कि सुबह 9 बजे साथियों के साथ श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए पान दरीबा गली से गुजर रहा था। तभी गली में एक मदरसे के नीचे बूचड़खाने पर नजर पड़ी। धाम के दो किमी के दायरे में कोई बुचड़खाना उचित नहीं है। सरकार ने इस पर रोक भी लगाई है।