Vicious fraudster caught by police

Trending Videos



अमर उजाला ब्यूरो

Trending Videos

झांसी। सीपरी बाजार पुलिस ने शातिर जालसाज राजा साहब भदौरिया को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। लिखा-पढ़ी के बाद पुलिस ने कोर्ट के सामने पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया। आरोपी राजा साहब भदौरिया के खिलाफ ठगी एवं जालसाजी के कई मामले सीपरी बाजार एवं नवाबाद थाने में दर्ज हैं। कई मामलों में कोर्ट ने भी उसके खिलाफ वारंट जारी कर रखा है लेकिन, हर बार पुलिस को चकमा देकर वह निकल भागता है। पिछले माह भी कोर्ट से वांरट जारी हुआ था। इसके बाद से पुलिस उसे तलाश रही थी। शुक्रवार को उसके सिविल लाइंस स्थित घर के पास मौजूद होने की सूचना पर सीपरी बाजार पुलिस पहुंच गई।

बता दें, आरोपी राजा साहब ने जालसाजी करके नगर निगम से बुंदेलखंड कल्चरल सेंटर का संचालन हथिया लिया था। इसके बाद इसकी आड़ में उसने झांसी के कई कारोबारियों से करोड़ों रुपये ठग लिए थे। यह मामला पुलिस के पास भी पहुंचा। शिकायत मिलने के बाद नगर निगम प्रशासन ने उससे संचालन वापस लेते हुए निविदा निरस्त कर दी थी। थाना प्रभारी अखिलेश द्विवेदी के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें