Video: In the Police Dost program, girl students saw the functioning of the women's police station in Jhansi.

अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले सोमवार को दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत खुशीपुरा स्थित झलकारी बाई इंटर कॉलेज की छात्राओं ने महिला थाने पहुंचकर पुलिस के कामकाज को करीब से देखा। महिला धानाध्यक्ष रजनी बाला ने मिशन शक्ति के बारे में छात्रों को समझाया। उन्होंने पुलिस हेल्पलाइन नंबर भी बताए। कहा, प्रत्येक छात्रा को यह नंबर याद रखना चाहिए। मुश्किल में पड़ने पर तुरंत इस नंबर पर कॉल करके मदद मांगें। निडर रहने की सीख देते हुए आत्मरक्षा के तरीके भी बताए। उप निरीक्षक दिव्या ने पुलिस को अपना दोस्त समझने की बात कही। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया। इस दौरान छात्राओं को महिला थाने में होने वाले कामकाज के बारे में बताया और सीसीटीएनएस शाखा का कामकाज भी दिखाया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *