सिरसा कलार। थाना क्षेत्र के गिगौरा गांव में सोमवार को खेत की जुताई करते समय किसान गिरकर रोटावेटर की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी है।

loader

Trending Videos

थाना क्षेत्र के गिगौरा गांव निवासी किसान श्याम सुंदर उर्फ मोरे प्रजापति (50) सोमवार को अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। ट्रैक्टर चलाते समय वह पीछे देखने के लिए खड़े हुए, इसी दौरान अचानक चक्कर आ गया और वह नीचे गिर पड़े। गिरते ही पीछे लगे रोटावेटर में फंस जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि किसान के दो पुत्र शैलेन्द्र और धर्मेंद्र कोटा में रहकर नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी मथुरी की मृत्यु लगभग चार वर्ष पूर्व हो चुकी है। किसान घर पर अकेले ही रहता था। घटना की सूचना पर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।(संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *