कानपुर। प्रयागराज में 19 नवंबर को 41वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश भर के धावक अपनी रफ्तार और सहनशक्ति का प्रदर्शन करेंगे। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, क्षेत्रीय खेल कार्यालय प्रयागराज और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में होने वाली इस प्रतियोगिता की शुरुआत आनंद भवन से सुबह 6:30 बजे होगी। धावक शहर के निर्धारित मार्गों से होते हुए मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में दौड़ पूरी करेंगे।
ग्रीनपार्क स्टेडियम के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग में 42.195 किमी की फुल मैराथन और 21.097 किलोमीटर की हाफ मैराथन आयोजित होगी। फुल मैराथन के दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल करने वाले धावक को दो लाख, दूसरे स्थान पर रहने वाले को एक लाख और तीसरे स्थान के विजेता को 75 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। 11 सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे जिनमें प्रत्येक धावक को 10-10 हजार रुपये मिलेंगे।
हाफ मैराथन में प्रथम पुरस्कार 51 हजार, द्वितीय 21 हजार और तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा तीन सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रत्येक धावक को 5100 रुपये दिए जाएंगे। इच्छुक धावक 17 नवंबर तक मदन मोहन मालवीय स्टेडियम (कंपनी बाग), प्रयागराज स्थित क्षेत्रीय खेल कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण ई-मेल indiramarathonprayagraj

