Vishwakarma Shram Samman Yojana: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का कानपुर समेत पूरे प्रदेश में बुरा हाल है। वित्तीय वर्ष 2024-25 बीतने के बाद भी किसी भी जिले में योजना में मिलने वाली टूल किट का वितरण उद्योग विभाग नहीं कर पाया है। योजना के लाभार्थियों को टूल किट संचालन का प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।
Trending Videos
प्रदेश सरकार ने कानपुर के लिए 1250 लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित किया था। विभागीय अव्यवस्थाओं को इसकी वजह यह बताई जा रही है कि यहां पूर्णकालिक मंडलायुक्त नहीं होने से योजनाओं की सही तरीके से माॅनीटरिंग नहीं हो पा रही है। ऐसे में न टूल किट बंट पा रहा है न ही युवाओं को ऋण वितरण।
