Weather of UP: Cold wave in entire state, mercury reaches 3.8 degrees in Meerut

पूरा प्रदेश शीत लहर की चपेट में।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


प्रदेश में ठंड चरम पर है। शीतलहर का दौर लगातार जारी है। मेरठ मंगलवार को प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अलीगढ़ दिन में सबसे ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। यहां पिछले 80 साल में छठी बार जनवरी में अधिकतम तापमान इतना कर्म दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक शीतलहर का असर बुधवार को भी रहेगा। बृहस्पतिवार से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन शुक्रवार रात से फिर ठंड बढ़ जाएगी।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, लखनऊ समेत प्रदेश के कई इलाकों में दिन का पारा गिरा है। मौसम विभाग ने हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, एटा, बिजनौर, बदायूं व आसपास घना कोहरे के आसार जताए हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, लखनऊ समेत प्रदेश के कई इलाकों में दिन का पारा गिरा है। आगरा में अधिकतम तापमान 9.2 डिग्री लुढ़ककर 11.2 डिग्री दर्ज हुआ। सोमवार को आगरा में दिन का पारा 20.4 डिग्री था। वहीं अलीगढ़ में पारे में 6.6 डिग्री की गिरावट आई और तापमान 16.4 की अपेक्षा 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मेरठ का अधिकतम तापमान 5.7 डिग्री लुढ़ककर 17.7 की अपेक्षा 12 डिग्री सेल्सियस रहा। कई और इलाकों में अधिकतम पारे में गिरावट दर्ज की गई है।

अलीगढ़ 80 साल में सातवीं बार इतना कम हुआ पारा

अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अलीगढ़ में 1944 से तापमान रिकॉर्ड किया जा रहा है। अब तक वहां सिर्फ छह बार जनवरी महीने में अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री से कम दर्ज किया गया है।

घना कोहरे से सर्वाधिक प्रभावित इलाके ये रहे

बनारस, आगरा और प्रयागराज में तो इतना घना कोहरा है कि दृश्यता शून्य दर्ज हुई है। जबकि इटावा, मुजफ्फरनगर, झांसी, फर्रुखाबाद में 10 मीटर, अलीगढ़ में 20 मीटर, बरेली, बहराइच और बलिया में 40 मीटर, मेरठ, नजीबाबाद, अयोध्या में 50 मीटर तक रही दृश्यता रिकॉर्ड हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *