डिजिटल डेस्क, जागरण, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ने लगा है। प्रदेश के कई शहरों में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। मौसम के ताजा आंकड़ों के अनुसार झांसी में तापमान सबसे कम 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गोरखपुर में पारा 13.2 डिग्री तक पहुंच गया है।

प्रयागराज में तापमान 14 डिग्री, बहराइच में 13.6 डिग्री, बरेली में 12.6 डिग्री और लखनऊ एयरपोर्ट पर 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मेरठ में तापमान 21 डिग्री रहा। वहीं, फुरसतगंज में 27.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो अन्य शहरों के मुकाबले काफी अधिक है।

fogne

गोरखपुर में 91 प्रतिशत पहुंची आर्द्रता

मौसम के आंकड़ों के मुताबिक गोरखपुर में आर्द्रता 91 प्रतिशत दर्ज की गई है। प्रयागराज और लखनऊ एयरपोर्ट पर यह 100 प्रतिशत, बहराइच में 96 प्रतिशत और बरेली में 97 प्रतिशत रही। झांसी में 88 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई। इन सभी शहरों में हवा की गति शून्य किलोमीटर प्रति घंटा यानी शांत दर्ज की गई।



Source link