मुरादाबाद मंडल में अभी सर्दी का सितम जारी रहेगा। लोगों को अभी तीन दिन कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। जिला आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 29 दिसंबर को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।




Trending Videos

UP Moradabad Weather Forecast Today: Dense Fog, Cold Wave IMD Alert Aaj ka Mausam ki Jankari

मुरादाबाद में ठंड से जनजीवन प्रभावित
– फोटो : संवाद


वहीं शुक्रवार की रात से शनिवार सुबह तक छाए घने कोहरे के बीच वाहन रेंगते रहे। शनिवार के बाद रविवार को भी सुबह से ही मुरादाबाद समेत रामपुर, अमरोहा, संभल में घना कोहरा छाया रहा। हालांकि मौसम में गलन बरकरार रही।


UP Moradabad Weather Forecast Today: Dense Fog, Cold Wave IMD Alert Aaj ka Mausam ki Jankari

मुरादाबाद में ठंड से जनजीवन प्रभावित
– फोटो : संवाद


मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के प्रभारी निसार अहमद का कहना है कि शनिवार को अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में .2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।


UP Moradabad Weather Forecast Today: Dense Fog, Cold Wave IMD Alert Aaj ka Mausam ki Jankari

मुरादाबाद में छाया घना कोहरा
– फोटो : अमर उजाला


वातावरण में नमी सुबह के समय 88 फीसदी और शाम को 72 फीसदी दर्ज की गई। हवा की गति पश्चिम से पूरब दिशा की ओर पांच किलोमीटर प्रति घंटा रही। पश्चिम से आने वाली हवा शुष्क होती है, जबकि पूरब से चलने वाली हवा में नमी रहती है।


UP Moradabad Weather Forecast Today: Dense Fog, Cold Wave IMD Alert Aaj ka Mausam ki Jankari

मुरादाबाद में छाया घना कोहरा
– फोटो : अमर उजाला


प्रशासन का दावा 319 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था

आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि जिले में तहसील, नगर निगम और नगर पंचायत ने मिलाकर 319 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की है। इसमें 161 स्थानों पर शहर क्षेत्र में अलाव जल रहे हैं। इसके अलावा सभी गोशालाओं में पशुओं की रक्षा के लिए अलाव जलाए जा रहे हैं।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें