न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey

Updated Tue, 30 Jun 2026 08:28 PM IST

Weather Update: सुबह और दोपहर दोनों में नमी 70 फीसदी से अधिक रही। सीएसए की मौसम वेधशाला में 6.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।


Weather Update: Pre-monsoon rain causes 9-degree temperature drop in Kanpur

कानपुर में हुई बारिश
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

प्री मानसूनी बारिश और बंगाल की खाड़ी से नमी आने से मंगलवार को अधिकतम तापमान नौ डिग्री नीचे आ गया। लू खत्म हो गई लेकिन उमस बनी हुई है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्राैद्योगिकी विवि की मौसम वेधशाला में 6.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।


मंगलवार सुबह प्री मानसूनी बारिश के बाद अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री से उतरकर 31.3 डिग्री पर आ गया। यह 30 जून के सामान्य औसत अधिकतम तापमान से 5.6 डिग्री कम है। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी सामान्य औसत से 1.4 डिग्री घटकर 25.4 डिग्री पर पहुंच गया। इससे गर्म हवा तो नहीं चली लेकिन उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। पसीने वाली गर्मी से लोग परेशान रहे। मौसम विज्ञान केंद्र ने हीट वेव संबंधी इस सीजन की आखिरी बुलेटिन जारी कर दी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *