Weather Update: Chances of rain in many cities of UP for two days, fog will also increase

कानपुर का मौसम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव आते ही कानपुर परिक्षेत्र में रविवार तड़के हल्की बारिश हुई। इसके साथ ही धुंध और कोहरा बढ़ गया। दिन में धूप निकली जरूरी लेकिन इतनी नाजुक रही कि सीएसए की मौसम वेधशाला में सन साइन ऑवर रिकार्ड नहीं हुआ। मौसम विभाग का अनुमान है कि समुद्री नमी लगातार आ रही है। इसकी वजह से 15 और 16 जनवरी को भी स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश का अनुमान है। इस दौरान बीच-बीच में धूप भी निकलेगी और ठंड में भी इजाफा होता रहेगा। रविवार को मौसम वेधशाला में 2.2 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है।

Trending Videos

मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी लगातार पश्चिमी विक्षोभ आते रहेंगे। जेट स्ट्रीम हवाओं के नीचे रहने के कारण पश्चिमी विक्षोभ का सिलसिला बना हुआ है। सीएसए के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि रविवार तड़के बारिश के बाद इस पश्चिमी विक्षोभ का असर आगे निकल गया है। लेकिन पीछे पश्चिमी विक्षोभ के लगातार आने का अनुमान है। इससे मौसमी गतिविधियां स्थिर नहीं होंगी। इसके अलावा सागर और बंगाल की खाड़ी में एक और निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इससे हवाओं की गति नहीं बढ़ पा रही है लेकिन नमी बराबर आ रही है। इसकी वजह से ठंड बनी हुई है।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. पांडेय ने बताया कि नमी के बढ़ने से बादलों की आवाजाही रहेगी लेकिन बीच-बीच में धूप भी निकलेगी। चक्रवाती हवाओं के घेरे खत्म होने के बाद उत्तर पश्चिमी हवाओं के गति पकड़ने का अनुमान है। इसके बाद गंगा के मैदानी इलाकों में शीत लहर चलेगी। सीएसए के मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 15 जनवरी तक तेज हवाओं, ओला वृष्टि और हल्की-मध्यम बारिश का अनुमान है। इस दौरान चार से छह मिमी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही सुबह कोहरा और शाम को धुंध बनी रहेगी। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री कम रहा है।

तापमान

अधिकतम- 20.8 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम- 5.4 डिग्री सेल्सियस



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *