When people protested against encroachment on the road, they were beaten.

Trending Videos



झांसी। आवास विकास केके पुरी कॉलोनी निवासी अनंत राम दुबे ने सीपरी बाजार थाने में शिकायती पत्र दिया, जिसमें बताया कि उनकी पत्नी ममता दुबे के नाम शिवपुरी-ग्वालियर बाईपास के पास मौजा लहरगिर्द में भैराे बाबा मंदिर के पीछे आवासीय प्लॉट है। प्लॉट के उत्तर दिशा में 30 फीट चौड़ा आम रास्ता है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह वह अपने प्लॉट पर गए तो वहां कुछ लोग आम रास्ते पर कब्जा कर रहे थे। इसका विरोध किया तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट कर दी। दुबारा दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से आम रास्ते को कब्जामुक्त कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। ब्यूरो

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *