woman along with her minor lover had killed girl in Hathras

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : adobe stock

विस्तार


हाथरस जिले की कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के मऊ चिरायल में अनव्या उर्फ उर्वी छह वर्ष की हत्या में पुलिस ने एक महिला और बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि बालिका ने उस महिला और उसके नाबालिग प्रेमी को आपत्ति जनक स्थिति में देख लिया था, जिसके चलते उसकी अंगोछे से गला दबाकर हत्या की गई थी।

loader

Trending Videos

अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने 35 वर्षीय महिला से की गई पूछताछ के हवाले से बताया कि उसके गांव के ही एक नाबालिग (17) से पिछले तीन माह से प्रेम संबंध थे। तीन सितंबर को उसके पति और सास मथुरा गए थे, ससुर गांव में घूमने निकल गए।

इस दौरान महिला ने अपने नाबालिग प्रेमी को मिलने के लिए घर पर बुला लिया। बालिका ने उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। महिला ने बच्ची को डांटा तो पापा को बताने के लिए कहने लगी। वह घर जाने लगी तो उसे दबोच लिया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें