{“_id”:”66dcb419d2ef28e5920f15d8″,”slug”:”woman-commits-suicide-by-hanging-herself-due-to-domestic-dispute-orai-news-c-224-1-ori1001-119405-2024-09-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: घरेलू विवाद में महिला ने फंदा लगाकर जान दी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सिरसाकलार। घरेलू विवाद के चलते महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय पति स्कूल में पढ़ाने गया था। जब बेटी कमरे में पहुंची तो मां का फंदे पर शव लटका देख चीख पड़ी, जिससे लोगों की भीड़ लग गई।

Trending Videos

थाना क्षेत्र के दमरास गांव निवासी वीरेंद्र सिंह सेगर गांव के ही प्राइवेट स्कूल में पढ़ाकर अपना परिवार चलाते हैं। उनका पत्नी अर्चना (36) से मनमुटाव था। शनिवार को रोज की तरह वह स्कूल गएथे। जबकि घर पर उनकी पत्नी व दस वर्षीय बेटी वैष्णवी थी। बेटी किसी काम से पड़ोस में गई थी तभी अर्चना ने रस्सी का फंदा बनाकर जान दे दी। जब बेटी घर वापस लौटी तो मां का शव फंदे पर लटका देख चीख उठी।

उसके रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके पति व मायके पक्ष के लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर मृतका के पिता झांसी जिले के गुरसरायं निवासी राजेंद्र सिंह सिंह भी मौके पर पहुंच गए और ससुरालियों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए। जालौन सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने बताया कि शिकायत के आधार पर महिला का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें