फिरोजाबाद में बाइक से उछलकर महिला गिरी। पीछे से आई कैंटर गाड़ी ने उसे कुचल दिया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। 


woman died after crushed by canter coming from behind who fell off bike In Firozabad

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार की रात पति के साथ घर लौट रही महिला बाइक से गिर गई। पीछे ही तेजगति से आ रही कैंटर गाड़ी ने उसे कुचल दिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। हादसा पचोखरा थाना क्षेत्र के एटा रोड स्थित फौजी ढाबे के सामने हुआ।

Trending Videos

आगरा के थाना न्यू आगरा स्थित नगला नगला विद्यानगर निवासी 30 वर्षीय शकुंतला देवी अपने पति अशर्फीलाल के साथ अपनी रिश्तेदारी में आई थी। वह शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे पति संग वापस घर लौट रही थी। फौजी ढाबे के सामने बाइक से फिसलकर सड़क पर जा गिरी। इसी बीच पीछे ही आ रही एक कैंटर गाड़ी ने उसे रौंद दिया। 

शकुंतला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है। थानाध्यक्ष पारुल मिश्रा का कहना है की हादसा करने वाले कैंटर गाड़ी को जब्त कर लिया है। वहीं चालक मौके से भाग गया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *