संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Wed, 20 Aug 2025 11:55 PM IST

Woman found on Kharpari Bamba track was strangled to death, case registered



मैनपुरी। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के खरपरी बंबा पटरी के पास 11 अगस्त को मृत मिली महिला की गला घोंटकर हत्या के बाद शव को झुलसाने की प्रयास किया गया था। पुलिस मृतका की शिनाख्त नहीं कर सकी है। मंगलवार रात पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने खुद हत्या का केस दर्ज किया।

loader

Trending Videos

शहर कोतवाली में तैनात एसआई राजेंद्र सिंह ने केस दर्ज कराया है। उल्लेख किया कि 11 अगस्त को खरपरी बंबा पटरी के नीचे 45 वर्षीय महिला का शव मिला था। पहचान नहीं हो पाई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि महिला की मौत गला घोंटने से हुई थी। इस रिपोर्ट के आधार पर हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि महिला की पहचान और अपराधियों को पकड़ना पुलिस की प्राथमिकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *