{“_id”:”66dbe43a46c63beea10ba079″,”slug”:”womans-murder-accused-arrested-in-encounter-shot-in-leg-and-admitted-in-hospital-2024-09-07″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun: महिला का हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली…अस्पताल में भर्ती, पूछताछ कर होगी कार्रवाई”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Jalaun News: कालपी कोतवाली क्षेत्र के खेत में अर्धनग्न अवस्था में महिला का शव मिला था। मामले में पुलिस ने मुठभेड़ में हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कबूला है कि मानसिक रोगी महिला की हत्या उसने ही की है।


Womans murder accused arrested in encounter, shot in leg and  admitted in hospital

पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश
– फोटो : amar ujala

Trending Videos



विस्तार


जालौन जिले में कालपी कोतवाली क्षेत्र के ऊसरगांव में एक खेत में तीन सितंबर को महिला का शव अर्द्धनग्न अवस्था में बरामद हुआ था। उसकी सिर में गहरी चोट मारकर हत्या की गई थी। महिला की पहचान मानसिक रोगी महिला के रूप में हुई थी, जो अपने पति से अलग मायके में रह रही थी। इस हत्या को लेकर उसके पिता ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Trending Videos

मामले के खुलासे में एसपी डॉक्टर दुर्गेश कुमार ने कालपी और आटा पुलिस के साथ एसओजी टीम को लगाया था। जांच में पता चला कि मानसिक रोगी महिला की हत्या के बाद से गांव का एक युवक चंद्रपाल उर्फ रणविजेंद्र पाल अहिरवार फरार है। वो अक्सर मानसिक रोगी महिला के इर्द गिर्द ही रहता था। शुक्रवार रात करीब 12 बजे पुलिस को खबर मिली कि चंद्रपाल कहीं बाहर भागने की फिराक में है।

इससे पहले अपने घरवालों से मिलने गांव आ रहा है, जिस पर उसकी घेराबंदी शुरू की गई। सरसेला रोड पर पुलिस टीमों ने जब उसे रोका, तो उसने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसकी एक गोली चंद्रपाल के पैर में लगी और वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *