{“_id”:”671bff5cf387cd6d8a0bfed7″,”slug”:”women-coming-for-ultrasound-are-troubled-orai-news-c-224-1-ori1005-121468-2024-10-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: अवकाश बाद अब चिकित्सक वायरल की चपेट में, अल्ट्रासाउंड के लिए आने वाली महिलाएं परेशान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

Updated Sat, 26 Oct 2024 01:58 AM IST

women coming for ultrasound are troubled



उरई। जिला महिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड वाले चिकित्सक के बीमार होने के कारण अस्पताल आने वाली महिलाएं अल्ट्रासाउंड के लिए परेशान हो रही हैं। उन्हें अल्ट्रासाउंड के लिए या तो जिला अस्पताल जाना पड़ रहा है या फिर निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों का रुख करना पड़ रहा है।

जिला महिला अस्पताल में रोजाना 45 से 50 महिलाओं के अल्ट्रासाउंड होते हैं। यहां तैनात चिकित्सक डॉ. अजय 21 से 24 अक्तूबर तक अवकाश पर थे। इससे 21 अक्तूबर से महिलाए परेशान हो रही थीं। शुक्रवार को चिकित्सक को ज्वाइन करना था, लेकिन वह वायरल की चपेट में आ गए। इसलिए अब उन्होंने रविवार तक का अवकाश और बढ़ा लिया है, जिसकी वजह से महिला मरीज परेशान हो रही हैं।

कुछ मरीज तो जिला अस्पताल जाकर अल्ट्रासाउंड करा लेते है लेकिन कुछ मरीज निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जाकर अल्ट्रासाउंड कराने को मजबूर है। महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. सुनीता बनौधा ने बताया कि अल्ट्रासाउंड वाले डॉक्टर 24 अक्तूबर अवकाश पर थे। इसी बीच वह वायरल की चपेट में आ गए। अब वह सोमवार को आएंगे। सोमवार से मरीजों को पूर्व की तरह अल्ट्रासाउंड होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *