
सीसीटीवी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के पाॅश इलाके कमला नगर को वुमेन सेफ्टी जोन घोषित किया गया है। यहां पांच किमी के क्षेत्र में 162 सीसीटीवी कैमरे निगरानी के लिए लगाए गए हैं। असर यह है कि दो महीने में छेड़छाड़ की केवल एक घटना हुई। इसमें आरोपी को गिरफ्तार भी हुआ।
कमला नगर में मुगल रोड, बल्केश्वर रोड, सेंट्रल बैंक रोड, सराफा बाजार को महिलाओं के लिए असुरक्षित माना गया था। इनको ब्लैक स्पाॅट के रूप में चिह्नित किया गया। क्षेत्र में 162 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। एसीपी डाॅ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि शहर में तीन साल के आंकड़े देखे गए थे।
छेड़छाड़ की सबसे ज्यादा घटनाएं जिन इलाकों में हुईं, उनमें कमला नगर के साथ ही सदर और न्यू आगरा को चिह्नित किया गया है। इसके लिए वुमेन सेफ जोन बनाए जा रहे हैं। पहले चरण में कमला नगर को बनाया गया। बाद में अन्य को बनाया जाएगा। इनमें पुलिस की एंटी रोमियो टीम भी लगाई गई है। कैमरों से भी निगरानी की जा रही है।
