एत्मादपुर। रहनकला इनररिंग रोड टोल प्लाजा पर पास के ही गांव की गाड़ी से टोल मांगने पर ग्रामीणों ने टोलकर्मी को पीट दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Trending Videos

टोल प्लाजा के मैनेजर शिववीर सिंह चौहान ने पुलिस को बताया कि रविवार को टोल पर 10 से 15 लोगों ने टोल फ्री करने की धमकी देते हुए 16 नंबर बैरियर तोड़ दिया। केबिन में बैठे कर्मी अरुण खटीक को बैरियर से पीटा। जिससे वह घायल हो गया। हमलावरों ने धमकी दी कि रविवार की रात रिश्तेदार को निकलने नहीं दिया। इस टोल पर आसपास के सभी ग्रामीण फ्री निकलते है। सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों की पहचान बंटी, सचिन, शिवम, सतेंद्र, गनेश,गोविंद, कुलदीप, राहुल, राजू, आकाश, गोलू, आशू आदि के रूप में हुई। इंस्पेक्टर विजय विक्रम सिंह ने बताया कि टोल मैनेजर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *