अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: श्याम जी.

Updated Sun, 20 Oct 2024 12:31 PM IST

झांसी में एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। सुसाइड करने से पहले युवक ने पहले वहां जमकर शराब पी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


young man committed suicide by jumping in front of a train in Jhansi

घटनास्थल पर खड़ी मिली स्कूटी
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


आईटीआई के पास झांसी-कानपुर रेलवे लाइन से कटकर युवक ने जान दे दी। सुसाइड करने से पहले युवक ने पहले वहां जमकर शराब पी। इसके बाद अपनी स्कूटी खड़ी करके ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना मिलने पर ग्वालियर रोड चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। 

Trending Videos

तलाशी लेने पर उसके पास से शिनाख्त संबंधी कोई चीज बरामद नहीं हुई। पुलिस गाड़ी नंबर के आधार पर उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि शनिवार करीब आधी रात को युवक अपनी स्कूटी से रेलवे ट्रैक की ओर जाता दिखाई दिया। इसके बाद उसने ट्रेन के आगे कूदकर कब जान दी, इसका पता नहीं चला। सीपरी बाजार थाना प्रभारी अखिलेश द्विवेदी के मुताबिक युवक की शिनाख्त के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *