Five people including father who killed bride daughter in bareilly sentenced to life imprisonment

bareilly bride murder
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली में शादी के दो दिन बाद ही बेटी की हत्या करने वाले पिता, मृतका के दो बहनोई समेत पांच लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। स्पेशल जज फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सभी दोषियों पर 40-40 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। युवती गांव के एक युवक से प्रेम करती थी। घरवालों ने उसकी जबरन शादी कराई थी। 

Trending Videos

शाही थाना क्षेत्र के गांव दाढ़ा निवासी तोताराम ने बेटी मुन्नी की शादी भमोरा थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर निवासी देवेंद्र के साथ 22 अप्रैल 2023 को कराई थी। बेमन रह रही मुन्नी की ससुरालवालों ने अगले दिन ही शिकायत कर दी। 

इससे नाराज तोताराम 23 अप्रैल की रात को ही दो दामादों और दो रिश्तेदारों के साथ बेटी की ससुराल पहुंच गया। 24 की सुबह उसे लेकर घर के लिए निकल गया। 

झाड़ियों में मरणासन्न हालत में मिली थी युवती 

शाम को शंखा रोड के पास झाड़ियों में लोगों को मरणासन्न हालत में एक युवती मिली। सूचना पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी मौत हो गई। जांच में पता चला कि मरने वाली युवती मुन्नी थी। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *